अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
sarthua.in पर OTP लॉगिन (SMS) से जुड़ी अपनी जानकारी आप खुद हटा सकते हैं या हमसे हटवा सकते हैं।
हमारे पास क्या रहता है
- OTP लॉगिन: आपका मोबाइल नंबर केवल आपके ब्राउज़र की कुकी (__session) में 7 दिन तक रहता है।
- OTP भेजने वाली सेवा Google Firebase: आपके नंबर का लॉगिन रिकॉर्ड (नंबर, पहली और पिछली लॉगिन का समय), जब तक आप हटाने का अनुरोध न करें।
- पहले के ईमेल लॉगिन खाते (यदि आपने बनाया था): जब तक आप हटाने का अनुरोध न करें।
खुद कैसे हटाएँ
- दस्तावेज़ रीडर में "लॉगआउट" दबाएँ, या ब्राउज़र में sarthua.in की कुकी/साइट डेटा हटा दें। इससे आपका नंबर आपके डिवाइस से मिट जाता है।
- लॉगिन की दर-सीमा का रिकॉर्ड (IP) अधिकतम एक घंटे में अपने-आप हट जाता है।
- Firebase में रखा नंबर का रिकॉर्ड हटवाने के लिए नीचे दिए ईमेल पर अनुरोध भेजें।
हमसे हटवाने का अनुरोध
तुरंत हटवाने, पुराना ईमेल खाता हटवाने या किसी भी प्रश्न के लिए privacy@sarthua.in पर ईमेल करें। ईमेल में अपना मोबाइल नंबर (या खाते का ईमेल) लिखें। हम 7 दिनों के भीतर जानकारी हटाकर ईमेल से पुष्टि करेंगे।
खतियान/भू-अभिलेख में दर्ज नाम हटवाने की प्रक्रिया गोपनीयता नीति के "भू-अभिलेखों में दर्ज नाम" भाग में दी गई है।